राहर की फसल के बीच उगा रखा था गांजा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर। बरगी क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। ग्राम सिलुआ रमनपुर में एक व्यक्ति ने अपने खेत में राहर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने खेत में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को खेत से गांजे के 12 पौधे मिले, जिनकी लंबाई ढाई से सात फीट तक थी। इन पौधों से कुल 7 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 50 वर्षीय सुम्मेरा गौंड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

ईंट प्लांट के गोदाम में छिपा था नशे का कारोबार, बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Fri Oct 30 , 2026
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का खुलासा किया है। ग्राम सेमुआर स्थित ईंट प्लांट के सीमेंट गोदाम में छापेमारी के दौरान 1,318 शीशी कोडिनयुक्त कफ सिरप, 52,560 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए। कार्रवाई में मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो आरोपियों को […]

You May Like