लापता युवक का बाणसागर नहर में मिला शव 

सीधी। पुलिस चौकी पिपरांव अंतर्गत मझिगवां निवासी लापता युवक का शव बाणसागर नहर में मिला। परिजनों ने हत्या कर लाश को नहर में फेंंकने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव स्थित बाणसागर नहर में 32 वर्षीय विष्णु केवट का शव तैरता हुआ पाया गया। विष्णु केवट निवासी ग्राम पंचायत मझिगवां 19 अक्टूबर से लापता था। विष्णु 19 अक्टूबर की शाम शरदा गांव में अपने परिचित प्रेम प्रकाश लोनिया और शानित केवट के साथ शराब पीने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। प्रेम प्रकाश और शानित ने पूछताछ में बताया था कि शराब पीने के बाद विष्णु घर चला गया था। परिजनों को संदेह था कि विष्णु केवट की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। उन्होंने इस संबंध में पिपराव पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को ग्रामीणों ने बाणसागर नहर में एक शव तैरता देखा, जिसकी पहचान लापता विष्णु केवट के रूप में हुई। पिपराव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए गोविंदगढ़ अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बहन ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की बहन साधना केवट ने आरोप लगाया है कि उनके भाई की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले विष्णु का आरोपियों से विवाद हुआ था और उसी रंजिश में उसे मारकर नहर में फेंक दिया गया।

Next Post

गौशाला में निजी घरेलू बिजली बिल की व्यवस्था कराई जायेगी

Tue Oct 21 , 2025
सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने राहतगढ़ विकास खंड की सीहोरा में सरगम गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा कर एवं गौ माता को घास और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर सरगम सहायता समूह प्रीति राजपूत, संध्या राजपूत, सरोज सुलोचना, अशोक रानी, लीला पटेल, राधा प्रजापति, क्रांति प्रजापति, एसडीएमसी रोहित वर्मा, जनपद […]

You May Like