रेलवे यार्ड में चोरी करते तीन चोर पकड़े, 33 हजार 500 रुपए की रेलवे संपत्ति बरामद

ग्वालियर। रेलवे यार्ड मे चोरी करते हुए तीन चोरों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के कब्जे से हजारों रुपए की रेलवे संपत्ति बरामद हुई है।

फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पूछताछ करने पर पकड़े गए चोरों से उनके द्वारा की गई अन्य चोरियों की कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

एसआई आरपीएफ रविन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि रात को आरपीएफ थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस रेलवे स्टेशन के यार्ड की तरफ पहुंची। वहां तीन चोर रेलवे संपत्ति चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दिए।

गश्त कर रहे एएसआई देवेश कुमार और प्रधान आरक्षक विनय कुमार ने आरपीएफ बल के साथ उनका पीछा किया। चोर भागने लगे, लेकिन आरपीएफ पुलिस की घेराबंदी के कारण वह भाग नहीं सके और पकड़े गए।

आरपीएफ कर्मियों ने चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कोच अंडर गियर वायर 164 एम क्षतिग्रस्त अवस्था, कोच अंडर गियर वायर 64 एम क्षतिग्रस्त अवस्था और पन्ड्रॉल क्लिप 10 अदद सहित करीब 33 हजार 500 रूपए का सामान बरामद किया गया।

पकड़े गए चोरों की पहचान लखन परिहार निवासी गौसपुर नंबर 1, राहुल बाथम उर्फ नीलू निवासी सुभाष नगर और ग्यासीराम बाथम निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है।

पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि इन चोरों ने इससे पहले कहां-कहां चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पूछताछ से इन चोरों द्वारा की गई अन्य चोरियों की कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Next Post

ग्वालियर में ट्रिपल आईटीएम के पास हादसा, एक की मौत

Mon Aug 11 , 2025
ग्वालियर। बहन से राखी बंधाकर घर लौट रहे एक युवा की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ था। जब पुलिस को घायल सड़क पर पड़ा मिला तो पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम […]

You May Like