ग्वालियर में ट्रिपल आईटीएम के पास हादसा, एक की मौत

ग्वालियर। बहन से राखी बंधाकर घर लौट रहे एक युवा की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ था। जब पुलिस को घायल सड़क पर पड़ा मिला तो पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।

घटना ट्रिपल आईटीएम संस्थान के सामने की है। पुलिस ने शव काे निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। साथ ही शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवार को रौंदने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे कैमरे भी खंगाल रही है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

शहर के महाराजपुरा शताब्दीपुरम निवासी 32 वर्षीय सुमित पुत्र रामदत्त शर्मा ग्वालियर में जॉब करते हैं। वह मूल रूप से मुरैना के अंबाह केला देवी माता मंदिर रोड के रहने वाले हैं। शनिवार को वह रक्षाबंधन पर बहन से टीका कराने के लिए अपने गांव के घर लौट रहे थे। वह अपनी बाइक पर सवार होकर हजीरा थाना के पास ट्रिपल आईटीएम संस्थान के सामने पहुंचे ही थे कि सुमित की बाइक में कोई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मार गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि सुमित के सिर, हाथ, पैर सहित पूरे शरीर में कई जगह गंभीर चोट लगी थी। घटना का पता उस समय लगा जब पुलिस को किसी घायल के पड़े होने की सूचना राहगीरों ने दी। पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घायल की मौत होने पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया और सुबह पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस सुमित को बाइक सहित रौंदने वाले अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस ट्रिपल आईटीएम संस्थान व आसपास लगे कैमरे खंगाल रही है, जिससे टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। अभी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Next Post

किराक हैदराबाद को मिला नया रिकॉर्ड ब्रेकर – स्टीव ने चैलेंजर राउंड में सतनाम का रिकॉर्ड तोड़ा

Mon Aug 11 , 2025
  *जूनियर वर्ल्ड चैंपियन और किराक हैदराबाद के खिलाड़ी आभास राणा ने प्रो पंजा लीग सीज़न 2 के दिन 6 में जीता प्लेयर ऑफ द डे अवॉर्ड* ग्वालियर। प्रो पंजा लीग सीज़न 2 के दिन 6 में किराक हैदराबाद ने अंडरकार्ड और मेन कार्ड दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए […]

You May Like