अब हाई स्कूल कहलाएगी गंज की माध्यमिक शाला

राजगढ़: मप्र शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष साकेत शर्मा ने मांग पत्र के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर प्रस्ताव जिले से मंगवाने के पत्र लिखा. इसके बाद राज्य शिक्षण संचालनालय ने राजगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी से साकेत शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों की मांग अनुसार प्रस्ताव भोपाल कार्यालय में भेजने का भेजा.
इसके परिपालन में जिले ने ब्लाक को पत्र लिखा ब्लाक ने राजगढ़ नगर में 8 वीं से पास होकर 9 वीं में प्रवेश नहीं ले पा जिला शिक्षा अधिकारी रहे थे. क्योंकि 9 वीं क्लास केवल उत्कृष्ट स्कूल, पीएम श्री स्कूल और सांदीपनी स्कूल में थी. परन्तु यह कट ऑफ और सीमित सीटें होने के कारण बच्चे भर्ती नहीं हो पा रहे थे. इससे उनको या तो प्रायवेट स्कूल में पढ़ने को मजबूर थे या ड्रॉपआउट हो रहे थे.

जो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति थी, इसको लेकर बाल कल्याण समिति केहाईस्कूल बनने पर विभाग का आभार जताया बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष साकेत शर्मा ने बातचीत में बताया कि आज बहुत खुशी का क्षण है. बच्चो के हित में राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और राजगढ़ विधायक का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम शुद्ध मन से लगातार धैर्य से कार्य करे तो सफलता जरूर मिलती है.
अध्यक्ष साकेत शर्मा ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, स्कूल शिक्षा मंत्री को इस समस्या को दूर करने और राजगढ़ मगर के एक स्कूल को उनयन करके हाईस्कूल तब्दील करने का आग्रह किया था.
जिसको मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने राजगढ़ नगर मध्य में स्थित माध्यमिक विद्यालय गंज स्कूल को उायन करते हुए हाईस्कूल में उन्नत करने का प्रस्ताव राज्य शिक्षण संचालनालय भोपाल को इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर भोपाल भेजा. अब ये समझा जा सकता है. जल्दी माध्यमिक विद्यालय गंज स्कूल में बहुत जल्दी में 9 वीं कक्षा प्रारंभ होगी और गंज स्कूल, हाईस्कूल बनेगा.

Next Post

रक्षा और तकनीक सहयोग को गति देने इज़रायल जाएंगे पीएम मोदी

Tue Feb 17 , 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में कूटनीतिक सक्रियता के बीच भारत एक बार फिर उच्चस्तरीय संवाद की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इज़रायल की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे की जानकारी इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से साझा की है, जिसके […]

You May Like