दो लोगों की किस्मत चमकी, एक को मिले 3 और दूसरे को मिला 1 हीरा

पन्ना।आज रत्नगर्भा नगरी पन्ना मे फिर से दो लोगों की किस्मत चमक गई। दोनों लोगों को कुल 4 नग हीरे मिले जिन्होंने आकर हीरा कार्यालय मे हीरा जमा करा दिया है। हीरा कार्यालय से हासिल जानकारी के अनुसार पहला हीरा 1.38 कैरेट का सुरेश कोरी निवासी बीटीआई के पास जगातचौंकी को मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख आंकी जां रही है। वहीं पटी खदान मे ही महादेव प्रजापति पिता मोहन प्रजापति निवासी बेनीसागर पन्ना को 3 नग हीरे मिले हैं जिनका वजन 2.58, 2.75 एवं 3.09 कैरेट वजन के बताये गये हैं उसने भी उपरोक्त तीनों हीरे हीरा कार्यालय मे जमा करा दिये है। जिनकी बाजारू अनुमानित कीमत 15 लाख बताई जा रही है। दोनों घरों में खुशी का महौल देखा जा रहा है।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

Fri Oct 24 , 2025
नीमच। नीमच के नयागांव क्षेत्र में गुरुवार को एक सडक़ हादसे में 48 वर्षीय बिहार निवासी रामदयाल (पिता रघुनाथ भगत) की मौत हो गई। वह धनपुरा, थाना दिनारा, जिला भोजपुर (बिहार) के निवासी थे और नीमच जिले में आयोग अभिसार कंपनी में कार्यरत थे। घटना नयागांव से सकरण घाटी घोसुंडी […]

You May Like