अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

नीमच। नीमच के नयागांव क्षेत्र में गुरुवार को एक सडक़ हादसे में 48 वर्षीय बिहार निवासी रामदयाल (पिता रघुनाथ भगत) की मौत हो गई। वह धनपुरा, थाना दिनारा, जिला भोजपुर (बिहार) के निवासी थे और नीमच जिले में आयोग अभिसार कंपनी में कार्यरत थे।

घटना नयागांव से सकरण घाटी घोसुंडी चौराहे के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने रामदयाल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामदयाल को नयागांव टोल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को जिला चिकित्सालय भेजा। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के छोटे भाई शिवदयाल पाल ने शव को प्राप्त किया और एंबुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर बिहार भेजा गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक को टक्कर मारने वाले वाहन की शिनाख्त और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Next Post

संघ प्रचारक को दी धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज 

Fri Oct 24 , 2025
शाजापुर।नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सोहन परमार को फोन पर गालियां और जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में शाजापुर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोहन परमार ने पुलिस को बताया कि यह […]

You May Like