चितरंगी: थाना क्षेत्र के ग्राम सुकहर में रात मेहमान पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार रामसुरेश भारती ने डायल-112 पर झूठी सूचना दी कि घर में चोर घुसा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि राजेश बंसल खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा था।
जांच में सामने आया कि वह पिछले दो दिन से रामसुरेश के घर मेहमान था। बहस के बाद छोटे भाई राधेश्याम ने फोन पर उकसाते हुए कहा कि ‘जान से मार दो’। इसके बाद रामसुरेश ने राजेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे बैढ़न ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुधेश तिवारी सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
