शहडोल कलेक्टर का व्हाट्सएप नम्बर हैक, लोगों को किया सतर्क

शहडोल। साइबर अपराधियों ने सोमवार सुबह शहडोल कलेक्टर केदार सिंह का व्हाट्सएप नम्बर हैक कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने जनसंपर्क विभाग के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि हैक किए गए नम्बर 9425102510 से आने वाले किसी भी संदेश पर विश्वास न करें, क्योंकि उसका दुरुपयोग अपराधियों द्वारा किया जा सकता है। कलेक्टर ने लोगों से साइबर ठगी से बचाव के लिए सतर्क रहने की विशेष सलाह दी है।

Next Post

पांच हजार की रिश्वत लेते महिला सहायक को लोकायुक्त ने दबोचा

Mon Sep 15 , 2025
जबलपुर। लोकायुक्त ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं जबलपुर संभाग जबलपुर कार्यालय में दबिश देकर पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते महिला सहायक को दबोचा है। रिश्वत की रकम परमलोक धाम आश्रम सेवा समिति का रजिस्ट्रेशन करवाने के एवज में मांगी गई थी। जबलपुर लोकायुक्त एसपी अंजू लता पटले के […]

You May Like