शिविर में विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरक कथाएं सुनाई

ग्वालियर: गायत्री शक्तिपीठ जागृति चेतना केंद्र, सुभाष नगर हजीरा के तत्वावधान में संचालित सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर में सातवे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह चौहान, विशेष अतिथि नरेंद्र सिंह राठौर थे। प्रशिक्षण में भक्ति दर्शन बरोलिया द्वारा लगभग 100 विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरक कथाएं सुनाई गई और बताया कि किस प्रकार आचार्य श्रीराम शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया, उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण शुद्ध के लिए आतंकवाद की समाप्ति के लिए एवं देश की सुरक्षा को सुधार करने के लिए विशेष गायत्री बीज मंत्र का अभ्यास कराया।

गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक दृष्टि बीके गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, संस्कार निर्माण एवं सांस्कृतिक जागरूकता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुमित्रा तोमर, शशि नरवरिया, मुन्नी तोमर, पूनम तोमर, शीला श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

अमेरिका के साथ ‘खेल’ मत खेलना…शांति वार्ता से पहले जेडी वेंस की ईरान को खुली धमकी, इस्लामाबाद में होगी बैठक

Sat Apr 11 , 2026
जेडी वेंस ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए ‘खेल’ न खेलने की सलाह दी है। इस्लामाबाद वार्ता में लेबनान युद्धविराम और ईरानी संपत्तियों पर कड़ा कूटनीतिक घमासान होने की उम्मीद है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह अमेरिका […]

You May Like