बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता पर किया जानलेवा हमला

इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. 12वीं में पढ़ने वाली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पिता को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला मालवीय नगर का है, जहां मजदूरी करने वाले मेहरबान सिंह अपनी बेटी के प्रेम संबंध का विरोध कर रहे थे. बताया जा रहा है कि उनकी बेटी का शुभम नाम के युवक से करीब चार साल से संबंध था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था.

रविवार रात को भी इसी बात पर कहासुनी हुई. इसमें मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटी ने अपने प्रेमी शुभम के साथ मिलकर पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में मेहरबान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां वे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही खजराना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

शुभेंदु ने सड़कों के नाम की समीक्षा के लिए पैनल का किया एलान, कहा- 'नहीं रहेंगे मुगल, पठान नाम'

Wed Jun 24 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को राज्य भर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों का नाम बदलने की सिफारिश करने के लिए एक समिति के गठन का एलान किया। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया कि “मुगल और पठान शासन” से जुड़े नामों को कोलकाता के परिदृश्य से […]

You May Like