एक और हत्या, सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिली चालक की लाश

कटनी/ स्लीमनाबाद। मामला स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम छपरा के रजा मार्बल के पास का है, जहां एक स्वराज माजदा ट्रक के ड्राइवर की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से छेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, हाइवे के किनारे वाहन के अंदर इस तरह से चालक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है ? मृतक की पहचान राकेश दाहिया पिता घासी राम दहिया उम्र 42 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला वार्ड नंबर 14 खितौला (सिहोरा) के रूप में हुई है ।

बता दें कि राकेश दाहिया ट्रक ड्राइवर था, जो कि खितौला सिहोरा निवासी था । राकेश जबलपुर की स्वराज माजदा गाड़ी क्रमांक एम पी 20 जी ए 6242 का फिलहाल चालक था परिजनों ने बताया कि राकेश दिनांक 10/04/2026 को स्वराज माजदा लेकर र कटनी गया था, कटनी से बिलहरी जाकर अपने वाहन में मटके लोड करके जबलपुर की तरफ रवाना हुआ था रास्ते में क्या हुआ कैसे हुआ ये सब किसी को नहीं पता है। थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि दिनांक 10/04/2026 को देर रात लगभग 2 बजे एन एच आई के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, छपरा के आगे रजा मार्बल के पास एक स्वराज माजदा गाड़ी खड़ी हुई है जिस में एक शव भी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्लीमनाबाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा बल के साथ घटना स्थल पर रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है, वही एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है मौके पर तस्दीक की गई है मौके से लगभग 200 मीटर दूर रॉड मिली है जिसमें खून लगा था फिंगर प्रिंट टीम के द्वारा बारीकी से वाहन की जांच की गई है, चोट के निशान मृतक के शरीर में पाए गए है और स्थिति पी एम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Next Post

अवैध रुप से भण्डारण की गयी 19 पेटी अवैध शराब जप्त

Sat Apr 11 , 2026
दमोह।10 अप्रैल पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा एसडीओपी तेदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना तारादेही पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम तारादेही में बायपास तिराहा पर बने मकान में साहिल पिता राजेश घोषी निवासी तारादेही थाना तारादेही की आटोपार्ट्स की दुकान के पीछे वाले कमरे से […]

You May Like