पुलिस ने पकड़ी 400 पेटी शराब 

टीकमगढ़,पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरबम्हौरी में एक मकान के अंदर दबिश दी जहां से पुलिस को शराब का जखीरा मिला। पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरबम्हौरी में एक युवक द्वारा तकरीबन 400 पेटी अवैध शराब का भण्डारण किया गया। मुखबिर ने मोहनगढ़ पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में बड़े पैमाने पर शराब का भण्डारण है। इसी सूचना के बाद यहां के थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने दल-बल के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी, तो यहां उन्हें शराब की पेटियां दिखाई दी। पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Next Post

क्या विकास कार्य किसी कार्यक्रम या फीता काटने के इंतजार में रुकेंगे : यशोधरा राजे

Mon Apr 7 , 2025
ग्वालियर। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा है कि क्या विकास कार्य अब किसी कार्यक्रम या फीता काटने के इंतजार में रुकेंगे । मामला ग्वालियर से जुड़ा हुआ है और ग्वालियर में तमाम ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो बनकर तैयार हैं, चाहे आईएसबीटी की […]

You May Like