
सारनी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के दो अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. बताया जाता है कि सतपुडा थर्मल पावर प्लांट के सीएचपी विभाग मे पदस्थ अधीक्षण अभियंता अविनाश सिंह को अमरकंटक पावर प्लांट एवं संजय गांधी पावर प्लांट बिरसिंहपुर मैं पदार्थ कार्यपालन अभियंता संजय जोशी को सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट सारणी तबादला किया गया है. मंडल सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्यालय जबलपुर ने सीएचपी विभाग में पदस्थ अधीक्षण अभियंता अविनाश सिंह को सारनी से अमरकंटक चचाई एवं 10 दिसंबर के ही एक अन्य आदेश से संजय जोशी कार्य पालन अभियंता को बिरसिंहपुर से सारणी तबादला किया है. पावर प्लांट सारनी मे पदस्थ अधिक्षण अभियंता अविनाश सिंह के तबादले को लेकर कई प्रकार की अटकले चल रही है. सिंह को कुछ दिनों पहले ही सीएचपी विभाग का प्रभार मिला था.
