फारुख अब्दुल्ला पर जम्मू में एक व्यक्ति ने चलायी गोली, बाल-बाल बचे

जम्मू, (वार्ता) जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला पर बुधवार को यहां एक शादी समारोह में एक व्यक्ति ने गोली चलायी लेकिन इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

अधिकारिक सुत्रों के अनुसार, श्री अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां एक व्यक्ति ने काफी नजदीक से उनपर गोली चला दी। उनके आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री अब्दुल्ला के साथ जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे।

बाद में श्री चौधरी ने इस घटना को बड़ी सुरक्षा चूक करार दिया। इस बीच श्री अब्दुल्ला के पुत्र एवं जम्मू-कश्मीर के मुख्यंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अल्लाह दयालू हैं। मेरे पिता बाल-बाल बच गए”

उन्होंने कहा कि तत्काल हल्की जानकारी मिली है और यह बताया गया है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके बहुत करीब पहुंच गया था। सुरक्षाकर्मियों ने हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि कोई व्यक्ति जेड प्ल्स एनएसजी सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के पास पहुंचने में कैसे कामयाब हो गया।

 

Next Post

औचक निरीक्षण : अब ग्रामीण वार्डों में भी चमक रही निगम की व्यवस्थाएं

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर: नगर निगम की बुनियादी सेवाओं का लाभ अब केवल शहर के मुख्य रिहायशी इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि निगम प्रशासन ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले वार्डों में भी विकास की नई इबारत लिख रहा है।इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बुधवार को दादा ठन ठन पाल वार्ड का […]

You May Like