
छिंदवाड़ा। रविवार को ग्राम डोवा में फिर एक और बाल विवाह का मामला सामने आया है। जहां एनजीओ ने पुलिस सहित अन्य की मदद से एक और बाल विवाह रूकवाया है। मशक्कत के बाद दूल्हे के परिजन इस विवाह को रोकने को तैयार हुए है। रविवार को ग्राम डोव के पटेल मोहल्ले ब्लॉक तामिया में राहुल कवरेती पिता सुखदेव कावरेती का विवाह शाम को होने वाला था। जिसे पुलिस विभाग महिला बाल विकास एवं प्रदीपन संस्था ने एक टीम बनाई। इस टीम ने मौके पर जाकर बाल विवाह को रोका। इस मामले को लेकर 10 दिन पहले परिवार वालों को समझाइए दी गई थी। परिजनों को समझाया गया कि आपके बच्चे की उम्र कम है। दस्तावेजों के मुताबिक वह अभी 19 साल 6 माह का है। ऐसी हालातों में इस युवक का विवाह नहीं हो सकता। परिवार वालों ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर ग्राम डोवा पहुंचे। जहां टीआई ने परिवार वाले डेढ़ साल बाद शादी करने की समझाइस दी गई। जिसके बाद इसकी निगरानी के लिए गांव के सरपंच कोटवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समूह की दीदी को इसकी जिम्मेदारी दी गई। पुलिस ने इस मामले में परिवार सहित पूरे गांव को स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी है कि यदि शादी होती है, तो कार्रवाई होगी। इस बाल विवाह को रोकने में प्रदीपन संस्था से जिला कोऑर्डिनेटर रामनाथ उइके कमलाकर धुर्वे एवं पुलिस विभाग से थाना प्रभारी एवं उनकी टीम महिला बाल विकास से बेबी नंदा सुपरवाइजर सहित अन्य शामिल थे।
