सतना :ब्रिगेडियर भूपेन्द्र सिंह और देवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से कलेक्ट्रेट में सौजन्य मुलाकात की। ब्रिगेडियर द्वय ने कलेक्टर ने को कृपालपुर के जागीरदार परिवार में जन्मे अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान और उनकी जीवन शैली तथा शहादत के बारे में जानकारी दी।
ब्रिगेडियर भूपेन्द्र सिंह ने अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह पर लिखी गई पुस्तक भी कलेक्टर को भेंट की। यह पुस्तक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापक रमेश प्रताप सिंह जाखी द्वारा गद्य और पद्य दोनों ही विधाओं में लिखी गई है।
