सीएम डॉ यादव ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की, दी बधाई

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें पुनः असम का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों में विकास और जनकल्याण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि असम सरकार मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।गुवाहाटी में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, विकास योजनाओं और राज्यों के बीच आपसी सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने असम की सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है।

Next Post

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मेयर भार्गव ने सपत्नीक किया मतदान

Tue May 12 , 2026
इंदौर: मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सपत्नीक मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार काउंसिल अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से लोकतांत्रिक दायित्व […]

You May Like