निगम के जोन 11 और 16 में अतिक्रमण हटाए गए
इंदौर: प्रशासन, नगर निगम द्वारा आज शहर के दो अलग अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई. इस दौरान कई दुकानें के तीन शेड, फुटपाथ पर बने अतिक्रमणों को हटाया गया. यह कार्रवाई शहर में यातायात सुधार के लिए प्रशासन के अभियान का हिस्सा है.यातायात को सुगम बनाने हेतु गठित समिति एवं निर्देश के क्रम में आज प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस ने शहर में यशवंत प्लाजा से सरवटे बस स्टैंड मेन गेट से रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.
कार्रवाई के दौरान 60 दुकानों से अतिक्रमण एवं फुटपाथ पर निर्मित एक दुकान को हटाया गया. इसके अलावा फुटपाथ पर स्थापित संकेतकों को हटाया गया एवं 14250 रुपए का चालान भी बनाए गए. संयुक्त कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर सीमा मौर्य, निगम भवन अधिकारी दीपक गरगटे, गीतेश तिवारी, भवन निरीक्षक आदित्य तिवारी, जिशान चिश्ती, ट्रैफिक टीआई वीके शुक्ला, एआरओ शैलेश कुमार, सहायक सीएसआई संदीप मीणा, रिमूवल सुपरवाइजर विनीत तिवारी और मुकेश खरे निगम, प्रशासन और पुलिस के कर्मचारी मौजूद थे.
वीआईपी रोड से भी अतिक्रमण हटाए
इस तरह जोन 16 में तहत वीआईपी रोड एवं कालानी नगर मेन रोड पर कुल 80 दुकानों के बाहर टीन शेड, ओटले और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई. यातायात सुधार के तहत नगर निगम, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दुकानों के 15 टीन शेड, ओटले तथा फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
