एसबीआई का चाैथी तिमाही में मुनाफा 10 प्रतिशत घटा

मुंबई 03 मई (वार्ता) देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में 18643 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 20698 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 9.93 प्रतिशत कम है।
बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद शनिवार को यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में उसने 70901 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 61077 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 16.08 प्रतिशत अधिक है।
उसने कहा कि मार्च 20़25 में समाप्त तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 42775 करोड़ रुपये रही है जो मार्च 2024 को समाप्त तिमाही की 41655 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 2.69 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2025 में समाप्त वित्त वर्ष में उसकी शुद्ध ब्याज आय 166965 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की 159876 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 4.43 प्रतिशत अधिक है।
बैंक ने कहा कि चौथी तिमाही में नुकसान की भरपाई के लिए 3964 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में किये गये 3294 करोड़ रुपये के प्रावधान की तुलना में 20.35 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह से मार्च 2025 में समाप्त वित्त वर्ष में बैंक ने इस मद में 14418 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जो पिछले वित्त वर्ष में किये गये 9518 करोड़ रुपये के प्रावधान की तुलना में 51.49 प्रतिशत अधिक है।
उसने कहा कि मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में उसका सकल एनपीए 42 आधार अंक कम होकर 1.82 प्रतिशत पर आ गयी और इसी तरह से शुद्ध एनपीए भी 10 आधार अंकों की कमी के साथ 0.47 प्रतिशत पर रही।

Next Post

आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक सहित चार बैंकों पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

Sat May 3 , 2025
मुंबई 03 मई (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एक्सिस बैंक , बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आईडीबीआई बैंक पर अलग अलग मामलों में कुल मिलाकर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने कल देर शाम जारी बयान में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक पर ‘बैंकों में […]

You May Like

मनोरंजन