नयी दिल्ली, 27 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। वहीं, गेहूं और चीनी के दाम गिर गये जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 61 रुपये बढ़कर 3,905 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 25 रुपये सस्ता हुआ और 2,781 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।
आटे की कीमत 14 रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में मिश्रित रुख रहा। चना दाल की औसत कीमत 69 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल में 47 रुपये और उड़द दाल में 28 रुपये की तेजी रही। तुअर दाल छह रुपये महंगी हुई। वहीं, मसूर दाल का भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। स्थानीय बाजार में पाम ऑयल की औसत कीमत 130 रुपये और मूंगफली तेल की 95 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। सूरजमुखी तेल 45 रुपये और सोया तेल 15 रुपये सस्ता हुआ। सरसों तेल नौ रुपये फिसल गया। वनस्पति में 82 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 21 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया। चीनी भी 11 रुपये सस्ती हुई।

