महापौर ने किया वार्ड 82 का दौरा: स्थानीय निवासियों ने की घटिया निर्माण की शिकायत, जांच के घेरे में ठेकेदार

इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने गृह क्षेत्र वार्ड क्रमांक 82 का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पार्षद शानू शर्मा, जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा (बबलू), नगर निगम अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर ने विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक अवलोकन किया। जहां कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई, वहां संबंधित ठेकेदारों के कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए। महापौर द्वारा अवलोकन के दौरान अमृत २ के तहत होने वाले कार्यो के लिए अपर आयुक्त को निर्देशित किया.

स्थानीय निवासियों ने कई स्थानों पर टूटे हुए चैंबर और निम्न गुणवत्ता के निर्माण की शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने संबंधित ठेकेदार के कार्यों की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।महापौर ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Post

ब्रेकर पर उछली बाइक, गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Tue Apr 7 , 2026
इंदौर: सिमरोल क्षेत्र में ब्रेकर से उछली बाइक से गिरने पर एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई. ब्रेकर पार करते समय संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसकी जान चली गई.मृतका की पहचान 65 वर्षीय रामकली पति जावर निवासी ग्राम मंडल सिमरोल के रूप में […]

You May Like