24 घंटे में नाबालिग को खोजा, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. घर से लापता हुई नाबालिग बालिका को जूनी इंदौर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने उसे बहलाकर ले जाने के आरोप में गुलजार चौराहा निवासी अरबाज उर्फ गब्बू को गिरफ्तार किया है.

18 नवंबर को बालिका की मां ने उसके सुबह से घर नहीं लौटने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस टीम ने तलाश शुरू की. घटनास्थल और आसपास के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया. इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया. डीसीपी जोन-4 नरेंद्र रावत ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में बालिका को खोज निकाला और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Next Post

दस्तावेजों के दुरुपयोग की शिकायत, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

Fri Nov 20 , 2026
इंदौर. इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) से स्विमिंग पूल की कोचिंग किराए पर लेने की प्रक्रिया में दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है. इंटरनेशनल स्विमर कोच मुकुंद मोहन शर्मा ने दिल्ली के ठेकेदार देवेन लामा पर उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए क्राइम ब्रांच में […]

You May Like