मोरवा पुलिस ने 39 हजार लीटर अवैध डीजल जब्त किया

सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने गुजरात से अवैध डीजल लेकर आ रहे एक टैंकर को भूसामोड़ के पास पकड़ लिया। टैंकर में भरा 39 हजार लीटर डीजल जब्त किया गया जिसकी कीमत करीब 35.50 लाख रुपये है, जबकि टैंकर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चालक कृष्ण पाल सिंह (44), निवासी बिजनौर, उ.प्र. को गिरफ्तार कर धारा 3/7 ईसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह को सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर टैंकर क्रमांक जीजे 39 टी 0274 को रोका। चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह डीजल इंडस्ट्रियल ऑयल है या सामान्य, जांच के बाद स्पष्ट होगा। कार्रवाई में पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
इनका कहना
मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि गुजरात प्रांत से डीजल लेकर औड़ी मोड़ तरफ जा रहा है। मोरवा पुलिस भूसामोड़ पहुंच कर घेराबंदी करते हुये टैंकर को अपने कब्जे में लेते हुये चालक से दस्तावेज मांगा गया, लेकिन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। डीजल समेत टैंकर को जप्त कर ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गौरव पाण्डेय
एसडीओपी (आईपीएस) , मोरवा

Next Post

बिना परमिट चल रहे तीन स्कूल वाहन जब्त

Tue Aug 26 , 2025
सिंगरौली:परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से बिना परमिट के दौड़ने वाले दो बस और एक मैजिक वाहन पकड़ा है। विभाग ने पकड़े गए वाहनों को परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया है। वहीं 9 जप्त वाहनों से 1 लाख 1 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। परिवहन विभाग […]

You May Like