गोली चलाने वाले बदमाश पहुंचे जेल, घायल का इलाज जारी

भोपाल: मिसरोद थाना पुलिस ने 33 साल के हरीश कुमार राय पर गोली चलाने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया. हमले में घायल का इलाज जारी है.जानकारी के मुताबिक आरोपी हर्षित पटेल (21), अनुभव चौबे (19) और लोकेश रघुवंशी (24) को हरीश पर गोली चलाने के आरोप में जेल भेज दिया गया. रायल होम्स कालोनी में हुई वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया.

मामूली बात को लेकर आरोपियों ने हरीश के साथ पहले मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने हरीश के पास रखी उनकी लाइसेंसी बंदूक से ही उन पर फायरिंग कर दी. दो राउंड़ की फायरिंग में एक गोली हरीश के पैर को छूते हुए निकल गई. घायल अवस्था में हरीश का अस्पताल में इलाज भी जारी है. आरोप है कि हरीश जब देर रात को अपनी बाइक से कालोनी के अंदर जा रहे थे. इस दौरान तीनों आरोपी एक कार लेकर बीच रास्ते में खड़े थे. कार को साइड़ में लगाकर खड़ी करने की बात हरीश ने कही थी. इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी थी.

Next Post

फुटबॉल गाड़ी के नीचे आई तो फाड़ दी, देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला

Mon Jul 13 , 2026
भोपाल: गौतम नगर थाना इलाके में बच्चों के खेलने की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी सर्घष हो गया. हमले में एक पक्ष की दो महिला सहित तीन पुरूष घायल हो गए. हमला करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की खिलाफ केस दर्ज कर […]

You May Like