छात्र ने युवती से विवाद के बाद की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र की तीन दिन तक चले इलाज के बाद रविवार को एमवाय अस्पताल में मौत हो गई. छात्र ने एक युवती से विवाद के बाद जहर खा लिया था. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.मूल रूप से कटनी के बरही के रहने वाले 22 वर्षीय मयंक पिता हरिहर द्विवेदी ने गत 26 फरवरी की रात मेडिकल स्टोर से दवा लाकर अपने कमरे में खा ली थी.

हालत बिगड़ने पर अगले दिन दोस्तों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से गंभीर हालत में रविवार को उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया. उपचार के दौरान शाम को उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस को मयंक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने गांव की एक युवती से दोस्ती और संबंधों का जिक्र किया है. सुसाइड नोट के अनुसार, युवती द्वारा शादी से इनकार करने और संबंध खत्म करने से परेशान होकर मयंक ने यह आत्मघाती कदम उठाया. मयंक पिछले तीन साल से अपनी बहन के साथ इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसके पिता किसान हैं. मयंक का एक बड़ा भाई मुंबई में काम करता है और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था.

Next Post

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Mon Mar 2 , 2026
सिंगरौली: देवसर जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत सारौंधा के ग्राम डउआडोल में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डउआडोल निवासी राजभान सिंह मरकाम के […]

You May Like