
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में नई नियुक्तियों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जादौन को मेला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में नियुक्ति पत्र देर रात जारी हो गया है। महेंद्र सिंह यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें भी देर रात तक जारी रहीं, हालांकि अपेक्स बैंक संबंधी आदेश पत्र का राजनीतिक हलकों में इंतजार किया जा रहा था।
