दपूमरे के महाप्रबंधक ने किया नैनपुर–ग्वारीघाट रेलखंड का निरीक्षण

जबलपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शुक्रवार 24 अप्रैल को नागपुर मंडल के अंतर्गत नैनपुर ग्वारीघाट रेलखंड का सघन एवं व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया। यह निरीक्षण छिंदवाड़ा स्टेशन से प्रारंभ होकर विभिन्न स्टेशनों, ट्रैक संरचनाओं, पुलों, सिग्नलिंग तंत्र, यात्री सुविधाओं एवं परिचालन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए ग्वारीघाट स्टेशन पर सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने नैनपुर–ग्वारीघाट रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था, सिग्नलिंग प्रणाली एवं संरक्षा मानकों का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा प्रगति पर चल रहे रेल विकास कार्यों की समीक्षा की।

आरपीएफ पोस्ट का किया उद्घाटन

ग्वारीघाट में महाप्रबंधक द्वारा नवनिर्मित आरपीएफ पोस्ट का उद्घाटन किया गया तथा गुड्स शेड में लोडरों एवं संबंधित कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की गई। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यात्री सुविधाओं के सतत उन्नयन, स्टेशनों के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं पर्यावरण अनुकूल पहलों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता सहित मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

​MP में गेहूं खरीदी पर भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा वाकयुद्ध : कांग्रेस के समय मुट्ठी भर होती थी खरीदी- बाजपेई 

Fri Apr 24 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। डॉ. बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा एक रील में कांग्रेस की पूर्व नीतियों […]

You May Like