इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो अस्पताल में इवेंट मैनेजर राजेश लालवानी का 100 ग्राम वजनी सोने का ब्रेसलेट चोरी हो गया. पुलिस ने इस मामले में बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज की है.शिकायतकर्ता राजेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुराल पक्ष के मामा को आईसीयू में देखने आए थे, साथ में पत्नी भी थीं. अस्पताल स्टाफ ने उन्हें एप्रिन पहनने और सारी एक्सेसरीज बाहर उतारने के लिए कहा.
उन्होंने अपना सोने का ब्रेसलेट टेबल पर रख दिया. जब वे एप्रिन पहनकर लौटे तो ब्रेसलेट गायब था. राजेश ने तुरंत स्टाफ को जानकारी दी, लेकिन आसपास की भीड़ और स्टाफ के इनकार के कारण मामला अस्पताल मैनेजमेंट तक पहुंचा. सिक्योरिटी टीम ने ब्रेसलेट तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की, लेकिन ब्रेसलेट का पता नहीं चला. दो दिन बाद देर रात अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है.
