जब विदेशी मंच पर शिल्पा शेट्टी बनीं भारत की आवाज, 19 साल पहले जीता था ‘बिग ब्रदर’ का खिताब

शिल्पा शेट्टी ने 29 जनवरी 2007 को ब्रिटेन के रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। शिल्पा शेट्टी की गरिमापूर्ण मौजूदगी ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आज से 19 साल पहले, 29 जनवरी 2007 को ब्रिटेन के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया था। यह जीत सिर्फ एक रियलिटी शो की ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, बल्कि वह धैर्य, आत्मसम्मान और गरिमा की मिसाल बन गई।

शिल्पा शेट्टी का बिग ब्रदर का सफर आसान नहीं रहा। शो के दौरान उन्हें नस्लीय टिप्पणियों, अपमानजनक भाषा और भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ा। ब्रिटिश सेलिब्रिटी जेड गुडी और उनके कुछ साथियों के बयानों ने शो को विवादों के केंद्र में ला दिया। यह मामला इतना बढ़ गया कि ब्रिटेन में नस्लवाद को लेकर तीखी बहस छिड़ गई और ब्रिटिश संसद तक में इस पर चर्चा हुई। इन तमाम हालातों के बावजूद शिल्पा ने न तो अपना संयम खोया और न ही अपनी गरिमा से समझौता किया।

शिल्पा शेट्टी के करियर का टर्निंग पॉइंट

शो में शिल्पा की शांत, सधी हुई और मजबूत मौजूदगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके समर्थन में दुनियाभर से आवाजें उठीं। नतीजा यह रहा कि फिनाले में शिल्पा को 67 प्रतिशत से ज्यादा पब्लिक वोट मिले और उन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। 31 साल की उम्र में मिली यह सफलता उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

 

Next Post

‘द केरल स्टोरी 2’ का खौफनाक मोशन पोस्टर रिलीज; इस बार अदा शर्मा नहीं, ये नई अभिनेत्रियां दहलाएंगी दिल

Thu Jan 29 , 2026
‘द केरल स्टोरी 2’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया स्टारर यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादित ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘द केरल स्टोरी’ अब अपने सीक्वल के […]

You May Like