रामटेकरी रामद्वारा में अष्टमी पर यज्ञ अनुष्ठान संपन्न

मंदसौर। श्री रामटेकरी निर्भय भवन रामद्वारा में अष्टमी के अवसर पर हवन व अनुष्ठान संपन्न हुआ तथा अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी रामनिवासजी महाराज के चातुर्मास समापन पर उनका शाल-श्रीफल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अष्टमी हवन की पूर्णाहुति और बापू के सानिध्य से नई ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन ज्योतिषज्ञ दीदी लाडकुंवर ने किया। हवन में युधिष्ठिर हपावत, दुष्यंत सेठिया, प्रदीप शर्मा दंपत्ति ने सहभागिता की। पूर्णाहुति में सांसद गुप्ता सहित ब्रजेश जोशी, राजेन्द्रसिंह अखावत, गौरव अग्रवाल, बंशीलाल टांक आदि शामिल हुए।

संत रामनिवास महाराज का स्वागत सांसद गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं ने शाल-श्रीफल भेंटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन ज्योतिषज्ञ लाडकुंवर दीदी ने किया।

Next Post

भेल के आसमान में उड़ते दिखे हनुमानजी

Tue Sep 30 , 2025
भोपाल। भेल भोपाल के डी सेक्टर पिपलानी में 66 वर्ष पूर्व स्थापित विविक कला विकास समिति अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जानी जाती है। वर्ष 1960 में गठित इस समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष मां दुर्गा की आराधना के साथ रामलीला का आयोजन किया जाता है। […]

You May Like