मुरैना, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पुत्रों के बीच आज पोरसा के मुख्य बाजार में जमकर हुई मारपीट का वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक तोमर और उपाध्यक्ष अरविंद तोमर के पुत्रों और उनके समर्थकों के बीच शहर के मुख्य बाजार साधूसिंह तोमर चौराहे पर जमकर मारपीट हुई और इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का कारण शहर में बनाए जा रहे डिवाइडर के घटिया निर्माण कार्यों को लेकर होना बताया जा रहा है।
पुलिस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कर रही है।
Next Post
प्राचार्य पर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
Thu Feb 27 , 2025
भिण्ड, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड में एक प्राचार्य पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक कॉलेज के प्राचार्य आरए शर्मा पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी अनिल […]

You May Like
-
6 months ago
वेस्ट टू वेल्थ की दिशा में आगे बढ़ा शहरः महापौर
-
11 months ago
दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया
