आयुक्त एवं महापौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो – पटवारी

इंदौर। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भागीरथपुरा क्षेत्र में दौरे के दौरान मीडिया से कही।

भागीरथपुरा में संक्रमित पानी पीने से चार लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों की संख्या में बीमार लोगों के जानकारी मिलते ही पटवारी इंदौर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने भागीरथपुरा पहुंचकर मृतकों के घर जाकर संवेदना व्यक्त की। साथ ही रहवासियों से दूषित पानी पीने और उससे बीमार एवं पीड़ितों के घर जाकर हाल जाने।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा कि मैंने शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे को निर्देश दिए है कि निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए। महापौर और निगम आयुक्त दोनों मौत के जिम्मेदार है। पटवारी ने सवाल किया कि जलकर राशि बढ़ाकर 300 रुपए कर दी है। इसके बावजूद शहर में गंदा पानी सप्लाय हो रहा है और लोग बीमार हो रहे है । जब स्वच्छ जल नहीं दे सकते और 2200 करोड़ की योजनाओं को बात कर रहे है। सब झूठ है। शहर में जनता की सुरक्षा भी नहीं कर पा रहे है। शिकायतों का निराकरण नहीं हो रहा है और टैक्स बढ़ाए जा रहे है। शहर और जनता के साथ अन्याय है।

पटवारी ने भागीरथपुरा में एक डेड बॉडी को लेकर कमिश्नर को कॉल किया कि गरीब आदमी के दाह संस्कार की व्यवस्था कीजिए। इसकी हालत देखिए, इतनी मानवीयता करें।

Next Post

कायाकल्प टीम ने जाना सिविल अस्पताल का हाल

Tue Dec 30 , 2025
ब्यावरा। स्थानीय सिविल अस्पताल में कायाकल्प टीम द्वारा निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा तथा व्यवस्थाओं में हुए सुधारों के बारे में विस्तार से जाना. सिविल अस्पताल पहुंची कायाकल्प टीम के सदस्यों ने क्रमवार बारी-बारी से व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की. अधीक्षक रुम में स्टॉफ सदस्यों […]

You May Like