मौसम खराब होने से दिल्ली-सूरत फ्लाइट इंदौर डायवर्ट

इंदौर:सूरत में खराब मौसम के कारण दिल्ली से सूरत जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार शाम इंदौर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया. विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर 6ई 2557 दिल्ली से सूरत के लिए रवाना हुई थी. सूरत में मौसम खराब होने के चलते विमान को शाम 5.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट लाया गया. विमान में कुल 208 यात्री (पीओबी) सवार थे. फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट के बे-17 पर सुरक्षित उतारा गया. मौसम में सुधार होने के बाद विमान को दोबारा सूरत के लिए रवाना कर दिया जाएगा. इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

ट्रनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, रतलाम मंडल से गुजरने वाली करीब 20 से 25 यात्री ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. वहीं इंदौर से चलने वाली इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस और इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है.

Next Post

सांदीपनि विद्यालय की शिक्षा व सुविधाओं का किया निरीक्षण

Sat Jul 25 , 2026
इंदौर: जिला पंचायत इंदौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को अहिल्या आश्रम स्थित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास एवं शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के […]

You May Like