दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को लेकर ओछी राजनीति कर रहे हैं आप के नेताः मल्होत्रा

श्री मल्होत्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सुरक्षा कारणों को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा गायक दिलजीत दोसांझ को 30 अक्टूबर को यहां एक शो की अनुमति से देने इनकार करने के मुद्दे पर आप के नेता ओछी राजनीति करने पर उतर आये हैं। उन्होंने कहा कि “आप” नेताओं का यह कहना कि दोसांझ ने किसान आंदोलन का समर्थन किया था इसलिए दिल्ली पुलिस ने किसी दबाव में उनके कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार किया है, यह पूरी तरह झूठ है और हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि दिलजीत दोसांझ एक लोकप्रिय गायक हैं और 2014 से 2024 के बीच अनेक विश्वविद्यालय स्तर शो, इंदिरा गांधी स्टेडियम में शो और उस सबसे ऊपर किसान आंदोलन के बाद तो वह 26-27 अक्टूबर 2024 को इसी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भव्य शो कर चुके हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश में त्योहार का मौसम चल रहा है और दिलजीत दोसांझ के शो में एक लाख लोग आना मामूली बात है। अतः जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सम्भवतः पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों “आप” सहित विपक्षी दलों ने आंदोलन कर पुलिस पर दबाव बनाया है और एक नवम्बर को भी विपक्ष ने दिल्ली में रैली की घोषणा की है।

 

Next Post

बुरहानपुर में साड़ी से बने झूले में फंसा बच्चा,मौत 

Thu Oct 22 , 2026
बुरहानपुर। बुरहानपुर के डाकवाड़ी इलाके में बुधवार शाम एक हादसे में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। शव की पहचान कौशल रामलाल पटेल के तौर पर हुई है। सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि बच्चा घर में खेल रहा था। घर में साड़ी से झूला बनाया गया […]

You May Like