बदमाशों का तांडव, महिलाओं-बच्चों को सरियों से पीटा, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

ग्वालियर:जिले में प्लॉट पर कब्जे को लेकर बड़ा विवाद हो गया. कब्जा करने पहुंचे बदमाशों ने परिवार की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों तक को लाठी, पत्थर और सरियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया. इसके बाद भी बेखौफ बदमाशों ने वहां फायरिंग कर दहशत फैलाई. यह पूरा खौफनाक मंजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
मारपीट में घायल अजीम हुसैन ने बताया कि हमारे चाचा के बेटे का खाली प्लॉट पड़ा है, जिस पर कुछ बदमाशों की नजर है और वे कब्जा करना चाहते हैं.

इन लोगों ने बहाने से मेरा आधार कार्ड लिया और उसकी फर्जी नोटरी बना ली. अब वे हथियारों से लैस होकर आए और सीधे महिलाओं और पुरुषों पर सरिया, पत्थर और डंडों से हमला कर दिया. हमले में सभी घायल हो गए तो वे दहशत फैलाने के लिए बंदूक से हवाई फायरिंग करते रहे. पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सीसीटीवी और वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें बदमाश बंदूक लेकर बेखौफ घूमते दिख रहे हैं. इन वीडियो में गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सडक़ो पर उतरे एसपी संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, गश्त में लगे पुलिस कर्मियों से संवाद

Thu Nov 27 , 2025
रीवा: प्रदेश के मुखिया डा. मोहन यादव के अपराधो को लेकर एक्शन मूड़ में आने के बाद उसका असर अब मैदानी स्तर पर दिखने लगा है. गश्त और पुलिस की पेट्रोलिंग तेज हो गई है. रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मंगलवार की शाम शहर भ्रमण के […]

You May Like