जावरा विधानसभा को 9 नए डॉक्टरों की सौगात

जावरा। विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के अथक और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र को 9 नए चिकित्सकों (डॉक्टरों) की सौगात मिली है।

इस नियुक्ति से क्षेत्र की जनता और स्वास्थ्य विभाग में हर्ष का माहौल है। सिविल हॉस्पिटल जावरा के प्रभारी डॉ. दीपक पालड़ीया, सीबीएमओ जावरा डॉ. शंकरलाल खराड़ी, सीबीएमओ पिपलौदा डॉ. पवन पाटीदार और प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. राजेंद्र पांडेय लंबे समय से विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयासरत थे। वे इस विषय में मुख्यमंत्री मोहन यादवऔर उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला के निरंतर संपर्क में थे। विधायक डॉ. पांडेय की इसी अनुशंसा और संवेदनशीलता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग, भोपाल द्वारा इन 9 डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

कहाँ, किस डॉक्टर की हुई नियुक्ति: नए डॉक्टरों को जावरा विधानसभा के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें पिपलौदा सिविल हॉस्पिटल में डा राज खराड़ी, डा सोनिया डामोर, डा मनीष परमार, डा मयंक सिसोदिया, जावरा सिविल हॉस्पिटल में डा भूमिका शर्मा, ढोढर में डा शीतल चौहान, सुखेडा में डा वर्षा जाट, कालूखेड़ा में डा वीरेंद्र डोडियार एवं पंचेवा में डा आर्या नीमा की नियुक्ति हुई है। डा पांडेय के प्रयासों से चिकित्सको की नियुक्तियों से आमजन में हर्ष व्याप्त है। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विधायक डॉ. पांडेय को रिक्त पदों को भरने का जो आश्वासन दिया था, वह इस सूची के साथ पूरा हो गया है। डॉक्टरों की इस तैनाती से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की चिकित्सा व्यवस्था बेहद मजबूत होगी। विधायक डॉ. पांडेय द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सदैव प्राथमिकता दी गई है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में अब तक बड़े कार्य स्वीकृत व संचालित हुए हैं।

Next Post

भारत ने छह विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया

Sun Jun 14 , 2026
बर्मिंघम, 14 जून (वार्ता) ओपनर स्मृति मंधाना (68), कप्तान हरमनप्रीत कौर (36) और ऋचा घोष (34) की शानदार पारियों से भारत ने महिला टी 20 विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते […]

You May Like