भोपाल। गणेश उत्सव की रौनक अब हर गली-मोहल्ले में नजर आ रही है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं।
इसी बीच हम पहुंचे 1250 कॉलोनी, जहां 95 ब्लॉक गणेश उत्सव समिति ने भगवान गणेश की बेहद खास प्रतिमा स्थापित की है।
भोपाल की 1250 कॉलोनी में सजा ये गणेश पंडाल दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है… क्योंकि यहां भगवान गणेश को महाकाल के स्वरूप से प्रेरित करके सजाया गया है। गणेश जी के पीछे बना शेषनाग का स्वरूप, प्रतिमा की भव्यता और पूरा सेटअप… मानो महाकाल की छवि को गणेश उत्सव के रंग में ढाल दिया गया हो।
लेकिन इस पंडाल की खासियत सिर्फ इसकी थीम नहीं है…
इसे तैयार करने में युवाओं और नन्हें बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यंग लोगों की टीम ने मिलकर पंडाल को सजाया और इसे एक अलग रूप देने की कोशिश की।
यानी ये सिर्फ एक गणेश पंडाल नहीं…
बल्कि पूरी कॉलोनी की भागीदारी और युवाओं की मेहनत का नतीजा है। समिति के संयोजक प्रतीक बाथम बताते हैं कि इस बार महाकाल की थीम रखने का फैसला किया गया था। इसके बाद मूर्तिकार ने भी इस कल्पना को बेहद खूबसूरती से प्रतिमा में उतारा। और जब हमने उनसे पूछा कि इस पूरे पंडाल को तैयार करने में कितना खर्च आया… तो उनका जवाब शायद इस पूरे आयोजन की सबसे खूबसूरत बात है। क्योंकि उनके लिए यहां पैसे से ज्यादा लोगों की आस्था, सहयोग और भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा मायने रखती है।
1250 कॉलोनी का ये पंडाल दिखाता है कि गणेश उत्सव सिर्फ सजावट और भव्यता का त्योहार नहीं… बल्कि आस्था, एकजुटता और नई पीढ़ी की भागीदारी का भी उत्सव है।
