
छिंदवाड़ा. शहर के खान कॉलोनी में स्थित कार्यपालन यंत्री के घर पर जबलपुर ईओडल्बू की टीम ने आज सुबह अचानक छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान ईओडब्लू की टीम को उनके निवास से नगदी रूपए , सोने चांदी के जेवरात सहित 6 वाहन मिले है. इसके अलावा भी ईओडब्लू की टीम कार्यपालन यंत्री की चल अचल संपत्ति का पता लगा रही है. जबलपुर ईओडब्लू के डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि खान कॉलोनी निवासी कमलकिशोर सिंगारे छिंदवाड़ा लोक निर्माण विभाग में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पद में पदस्थ है साथ ही बालाघाट में कार्यपालन यंत्री भवन के पद पर पदस्थ है. कमलकिशोर सिंगारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत ईओडब्लू जबलपुर को की गई थी. शिकायत के बाद ईओडब्लू की 15 सदस्यी टीम ने आज सुबह 6 बजे कमलकिशोर सिंगारे के घर पर छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई दोपहर 3 बजे तक चलती रही.
प्राथमिक जांच में कमलकिशोर के घर और बालाघाट स्थित शासकीय भवन से 10 लाख रूपए नगद मिले है वहीं छिंदवाड़ा स्थित घर से आधा किलो सोना, दो किलो चांद मिली है वहीं एक स्कार्पियों एन वाहन, एक महिद्रा एसक्यूवी वाहन, एक ट्रेक्टर सहित तीन बाइक मिली है जिनकी कीमत 60 लाख रूपए आंकी गई है. कमलकिशोर सिंगारे के बैक में आठ खाते होने का पता चला है जिसे सीज करने की कार्रवाई की जा रही है इसके अलावा रोहणी खुर्द में एक फार्महाऊस होने की जानकारी मिली है. अब ईओडब्लू की टीम आगे की कार्रवाई करेगी.
