इंदौर:महाशिवरात्रि पर्व के दौरान देवगुराडिया शिव मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय मेले के समय यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. बायपास ब्रिज से देवगुराडिया मंदिर नेमावर रोड की ओर जाने वाला यातायात डायवर्ट रहेगा.
नेमावर रोड जाने वाले वाहन चालक पत्थर मुंडला से सनावदिया होते हुए कंपेल जा सकेंगे. इसके अलावा रालामंडल से बिहाड़िया या तिल्लौर–पिपल्दा मार्ग से भी कंपेल पहुंचकर नेमावर रोड से जुड़ा जा सकेगा. प्रशासन ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है ताकि जाम की स्थिति न बने.
