इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई मोबाइल झपटमारी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.
थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि घटना 10 फरवरी 2026 की है, जब फरियादी के घर के बाहर अज्ञात युवक मोबाइल झपटकर फरार हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने इलाके के 25 से 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सुमित उर्फ गोचू भिंडवाल को दबोच लिया. आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी व अन्य अपराध दर्ज हैं. उससे अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है और आगे कार्रवाई की जा रही है.
Next Post
पुलवामा के वीर शहीदों को सीएम डॉ यादव का नमन, जवानों के साहस पर जताया गर्व
Sat Feb 14 , 2026
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को देश हमेशा नमन करता रहेगा। मुख्यमंत्री […]

You May Like
-
1 year ago
पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत