जगदीशपुर कैबिनेट बैठक: कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

भोपाल। राजधानी के जगदीशपुर में रविवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की जाना आहूत है. जिसकी तैयारियों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. जिसको लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की. निरीक्षण उपरांत मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक प्रदेश का महत्वपूर्ण आयोजन है, सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक के दौरान किसी भी व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहे.

Next Post

मेनिट भोपाल: हॉस्टल मेस के आरओ पानी में मिले काले कण, खाद्य सुरक्षा दल ने लिए सैंपल; बिना लाइसेंस के परोसा जा रहा था खाना

Fri Jul 17 , 2026
भोपाल। मेनिट के हॉस्टल क्रमांक 9 एवं 11 में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा तत्काल संयुक्त निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई. खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मेनिट के दोनों हॉस्टलों की मेस, रसोईघर, खाद्य भंडारण व्यवस्था, भोजन निर्माण प्रक्रिया, पेयजल व्यवस्था, आरओ प्लांट, जल भंडारण टंकियों, स्वच्छता व्यवस्था […]

You May Like

मनोरंजन