जनकल्याण के लिए रामकथा और यज्ञ का आयोजन दूधखो धाम पर 19 मार्च से

ग्वालियर: डबरा स्थित सुप्रसिद्ध दूधखो धाम पर 19 मार्च से 9 दिवसीय 108 बेदी यज्ञ ओर राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह पूरा आयोजन महाराज गणेश दास के सानिध्य में क्षेत्र के लोगों के सहयोग से होगा जिसको लेकर डबरा में एक बैठक आयोजित हुई। दूधखो सरकार के महाराज गणेश दास ने बताया कि गौरव कृष्ण गोस्वामी बृंदावन धाम राम कथा कहेंगे साथ ही भैरव दत्त शास्त्री 108 वेदी यज्ञ कराएंगे।

डबरा वासियों के साथ ही क्षेत्रवासियों का आयोजन में सहयोग होगा। आयोजन में भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। बैठक के दौरान भाजपा नेता वीरेन्द्र जैन, अनिल टाटा, दीपक भार्गव, ब्रजमोहन गुर्जर, धर्मेन्द्र गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य राजू खटीक, प्रमोद भगत, राजू चौधरी जैन सहित अन्य वरिष्ठ लोग शामिल रहे और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

Next Post

अवैध उत्खनन में लिप्त 1 जेसीबी मशीन व 5 ट्रेक्टर जब्त

Sat Jan 3 , 2026
ग्वालियर: खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम में खनिज विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से डबरा तहसील के अंतर्गत खोरन ग्राम से मिट्टी के अवैध उत्खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन व पाँच ट्रेक्टर जब्त किए हैं। प्रभारी जिला खनिज […]

You May Like