मुंबई में आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में 13 सट्टेबाज हुए गिरफ्तार

मुंबई, 31 मई (वार्ता) मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टेबाजी में कथित संलिप्तता के आरोप में पड़ोसी पनवेल तालुका के वाकड़ी गांव में एक फार्महाउस पर आधी रात को छापेमारी के दौरान 13 क्रिकेट सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया।

एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस उपायुक्त (जोन III) रश्मी नांदेड़कर की देखरेख में पनवेल तालुका पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार देर रात अचानक छापेमारी की और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी की गतिविधियों को संचालित करने और उनमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि सट्टेबाजी का यह रैकेट ‘365 लोटस’ नामक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से चलाया जा रहा था, जिस पर देश में खेले जा रहे आईपीएल मैचों पर दांव लगाया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 60 से अधिक क्रेडिट और डेबिट कार्ड, कई महंगे मोबाइल फोन, एक टैबलेट और सट्टेबाजी के रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन को बनाए रखने के लिए उपयोग होने वाली डायरी एवं नोटबुक जब्त कीं।

आरोपियों को बाद में अदालत में पेश किया गया और उन्हें दो जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Next Post

विराट कोहली के अर्धशतक से आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

Sun May 31 , 2026
अहमदाबाद, 31 मई (वार्ता) स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत […]

You May Like