रुपया 56 पैसे मजबूत

मुंबई, 05 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया 56.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.18 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 1.50 पैसे चढ़कर 95.7450 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत 2.50 पैसे की तेजी के साथ 95.72 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। सरकार और रिजर्व बैंक की ओर से विदेशी निवेश आकर्षित करने के उपायों की घोषणा के बाद यह बड़ी तेजी से मजबूत हुआ।

बीच कारोबार में भारतीय मुद्रा नीचे 95.78 रुपये और ऊपर 94.89 रुपये प्रति डॉलर तक गयी। अंत में यह 56.50 पैसे की बढ़त में बंद हुई।

रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार ने आज विदेशी मुद्रा में निवेश आकर्षित करने के लिए कई उपायों की घोषणा की। इसमें कर में छूट से लेकर सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के लिए दरवाजे और खोलने जैसे उपाय शामिल हैं। इनसे मुद्रा बाजार में सकारात्मक निवेश धारणा बनाने में मदद मिली।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से भी रुपया मजबूत हुआ। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज लगभग एक प्रतिशत टूटकर 94 डॉलर प्रति बैरल के रह पहुंच गया। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही।

 

 

Next Post

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, रतनगढ़ घाट क्षेत्र से पकड़े दो तस्कर

Fri Jun 5 , 2026
रतनगढ़। प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में […]

You May Like