2026 के पौधारोपण की तैयारी शुरू

जबलपुर संभाग की कार्यशाला में किया गया मंथन

जबलपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास, जबलपुर संभाग द्वारा वर्ष 2026 में किए जाने वाले पौधारोपण की तैयारी को दृष्टिगत ‘पौधारोपण एवं पौध संरक्षणÓ विषय पर संभाग अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पौधारोपण प्रभारी, नोडल अधिकारी, निकाय के उद्यान अधिकारी, मालियों तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं को और अधिक दक्ष बनाने एकदिवसीय प्रशिक्षण सह क्षमतावर्धन संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्मार्ट सिटी के मानस भवन सभागार में संपन्न हुआ।

पौधारोपण कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर निगम जबलपुर के अपर आयुक्त अरविंद शाह ने सभी निकाय प्रभारी, सी.एम.ओ. तथा नोडल अधिकारियों से अपील की कि वे विकास कार्यों के साथ हरित विकास को भी अनिवार्य करें। नगरीय क्षेत्र में पौधारोपण कर उनके रखरखाव में अन्य क्षेत्रों जैसे वनक्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में अधिक सुरक्षा और देखरेख की आवश्यकता होती है। अत: अभियान चलाकर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, एन.जी.ओ. आदि से समन्वयकर करें ताकि अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित हो सके और पौधों की देखभाल में सहायता प्राप्त हो सके।
जबलपुर संभाग में 17.50 लाख होगा पौधरोपण
वर्ष 2026 में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सवा करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सभी नगरी निकायों की जनसंख्या के अनुरूप उन्हें पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जबलपुर संभाग में कुल 59 नगरीय निकाय है जिसमें तीन नगर पालिक निगम शामिल है, संभाग की कुल शहरी आबादी के विरुद्ध लगभग 17.50 लाख पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र वाले नगरी निकायों से लक्ष्य के अतिरिक्त पौधारोपण की अपेक्षा।
विशेषज्ञों ने दी जानकारी
कार्यशाला में अशोक मिश्रा ने 2026 की तैयारी, सर्वेश तिवारी ने पौधारोपण की तकनीकी एवं रखरखाव, टी.एफ.आर.आई. के विशेषज्ञ निखिल वर्मा ने पौधों की प्रजाति एवं पौधारोपण की सावधानियां, विवेक शर्मा ने अमृत मित्र पहल, वूमेन ट्री तथा प्रचार प्रसार गतिविधियों की जानकारी दी। सामाजिक संस्था कदम के प्रतिनिधि राजीव चतुर्वेदी ने संस्था द्वारा किए जा रहे पर्यावरणी कार्यों की जानकारी भी दी। कार्यशाला में चांद, बारासिवनी, बालाघाट, जुन्नारदेव तथा भेड़ाघाट नगरी निकायों के अभिनव पहल पर केन्द्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। निर्धारित लक्ष्य से लगभग दोगुने से अधिक पौधारोपण करने एवं व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने वाले नगर पालिका परिषद चांद, जिला छिंदवाड़ा के अध्यक्ष दान सिंह पटेल ने अपना अनुभव साझा किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगरी निकायों को सम्मानित भी किया गया।

Next Post

जनसुनवाई के साथ जलसुनवाई पर रहेगा विशेष फोकस

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर: शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम जबलपुर एक बड़ी पहल करने जा रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर 13 जनवरी को सुबह 11 बजे से नगर निगम मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों में भव्य ‘जनसुनवाई का […]

You May Like