सतना – चित्रकूट मार्ग पर दीपावली से पहले ट्रैफिक चेकिंग शुरू, 60 वाहनों पर गिरी गाज

सतना:दीपावली का त्योहारी रंग चढ़ते ही सतना चित्रकूट मार्ग पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने कड़ा शिकंजा कस दिया! क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और चेक पॉइंट क्रमांक 01 के प्रभारी सीएस खरे की अगुवाई में चली चेकिंग ड्राइव में 60 वाहनों की धरपकड़ की गई। इस दौरान ओवरलोड बसों से लेकर नियम तोड़ने वाले भार वाहनों तक, सबकी खबर ली गई और कुल 19,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान प्रधान आरक्षक आर.आर. तिवारी, महिला आरक्षक सरिता यादव, आरक्षक मयंक अवस्थी और नगर सैनिक भरत दुर्वेदी की टीम ने मेला ट्रैफिक के पहले दिन ही कमर कसते हुए, बसों में ठसाठस भरी सवारियों से लेकर ओवरस्पीड वाहनों तक, हर गड़बड़ी पर नजर रखी, किराया सूची न लगाने वाले वाहन चालकों को जमकर फटकार लगाई गई और उन्हें तुरंत कार्यालय से प्रदत्त किराया सूची चस्पा करने का आदेश दिया गया।

तो वही चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों से किराए की जानकारी ली गई और रेट लिस्ट की जांच की गई। कई वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारी ढोई जा रही थी, जिसे तुरंत रोकने की हिदायत दी गई। साथ ही, ड्राइवरों को तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी दी गई। यात्रियों को ज्यादा किराया वसूलने की ठगी से बचाने के लिए किराया सूची अनिवार्य करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।क्षेत्रीय परिवहन विभाग का ये अभियान दीपावली तक और तेज होने वाला है। तो अगर आप सतना-चित्रकूट मार्ग पर सफर कर रहे हैं, तो नियमों का पालन करें, वरना जेब ढीली करने को तैयार रहें!

Next Post

दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Fri Oct 17 , 2025
विदिशा: दीपावली के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है. गंजबासौदा, नटेरन, हैदरगढ़ और अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अवैध बारूद और आतिशबाजी बरामद की गई.12 अक्टूबर को वार्ड 10, त्योंदा रोड स्थित मकान में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस […]

You May Like