विद्यार्थियों को दी साइबर अपराधों के बारे में जानकारी

सीहोर। सेल्फ क्लिक 2 अभियान के अंतर्गत आईईएस पब्लिक स्कूल में विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना की उपस्थिति में किया गया. एसपी श्रीमती सक्सेना ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को वर्तमान डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके साझा किए. उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए उपाय बताए और कहा यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो बिना डरे तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. कार्यक्रम में सायबर सुरक्षा और पुलिसिंग के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन देने के लिए एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

बारात से लौट रहे तीन युवक सड़क हादसे में घायल

Sat Jul 4 , 2026
छतरपुर। बारात से लौट रहे तीन युवकों की बाइक बसारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब बाइक चला रहे युवक को अचानक नींद की झपकी आ गई। संतुलन बिगड़ते ही बाइक सड़क पर फिसल गई, जिससे उस पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से […]

You May Like