बागेश्वर महाराज से मिलाने के नाम पर महिला से ठगी और दुष्कर्म का आरोप, छतरपुर में मामला दर्ज

छतरपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ठगी और दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे बागेश्वर धाम के पीठाधीश बागेश्वर महाराज से विशेष मुलाकात कराने का झांसा दिया और इसी बहाने उससे ठगी की तथा दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र दुबे के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

थाना सिविल लाइन प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में महिला के आरोपों की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का बागेश्वर धाम या उसके पीठाधीश से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, बल्कि आरोपी ने उनके नाम का उपयोग कर महिला को झांसा दिया था।

Next Post

पुराने विवाद में युवक का अपहरण कर जंगल में मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार किए

Tue Nov 11 , 2025
छतरपुर। भगवा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते एक युवक को खेत से अगवा कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना के चार दिन के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल […]

You May Like