ग्वालियर: शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन द्वारा जेएएच ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रदेशाध्यक्ष दीपक संचेती, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. नीरज पंचोली, वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मांझी ने किया।मुख्य अतिथि संचेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो जा चुके हैं, उनके लिए हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन जो बीमार हैं और रक्त की कमी के कारण जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें रक्तदान कर हम अपने पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। दानों में श्रेष्ठ दान रक्तदान है। शिप्रा फाउंडेशन समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही है।
इस अवसर पर शिप्रा फाउंडेशन के संस्थापक सुधीर राव दुरापे ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।शिविर में कैंप संयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने 51वीं बार रक्तदान किया। साथ ही दीपक गुप्ता, भागवत आहूजा, मोहन आहूजा, ओम कौरव, संदीप पोरवाल, करुण श्रीवास्तव, विजेंद्र शाक्य, हेमकांत शर्मा, जगदीश कुशवाह आदि ने भी रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
